13 फ़रवरी 2013 - 20:30

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर डाक्टर अली लारीजानी ने मुस्लिम मुल्कों के बीच एकता को प्रबल बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा है कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान सीरिया में डेमोक्रेसी का सपोर्ट करता है..........

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के पार्लियामेंट स्पीकर डाक्टर अली लारीजानी ने मुस्लिम मुल्कों के बीच एकता को प्रबल बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा है कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान सीरिया में डेमोक्रेसी का सपोर्ट करता है। पार्लियामेंट स्पीकर डाक्टर अली लारीजानी ने इस्लामाबाद में आर्थिक सहयोग संगठन ईसीओ के संसदीय संघ की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान सीरिया में डेमोक्रेसी की स्थापना चाहता है और यह लक्ष्य हथियारों के माध्यम से पूरा नहीं होगा। पार्लियामेंट स्पीकर डाक्टर अली लारीजानी ने कहा कि हमने सीरिया संकट के सभी पक्षों से कहा है कि उन्हें सियासी बातचीत द्वारा संकट का समाधान करना चाहिए लेकिन इस समय हम देख रहे हैं कि इस्राईल मौजूदा हालात का दुरूपयोग कर रहा है।.........166